गजब का मालदार निकला ये सीनियर IAS अधिकारी, ACB की जांच में हुआ अथाह संपत्ति का खुलासा

ACB की छापेमारी में राजस्थान के IAS अधिकारी राजेंद्र विजय के पास करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। अब उन्हें कोटा संभागीय आयुक्त पद से हटा दिया गया है।

शरद पुरोहित,जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (ACB) की कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। IAS अधिकारी राजेंद्र विजय को आय से अधिक संपत्ति मामले में पकड़ा गया है। ACB की रेड में करोड़ों की अघोषित संपत्ति मिली है, जिसके बाद उन्हें कोटा संभागीय आयुक्त पद से हटाकर APO कर दिया गया है।

13 भूखंड, सोना-चांदी और नकदी का मिला विवरण

एसीबी ने IAS राजेंद्र विजय के जयपुर, कोटा, दौसा स्थित 4 ठिकानों पर छापेमारी की। छापों के दौरान उनके पास से 13 व्यावसायिक और आवासीय भूखंड, 335 ग्राम सोने और 11.8 किलो चांदी के आभूषण, नकदी, और बैंक खातों में बड़ी राशि बरामद हुई है। उनके पास 3 चार पहिया वाहन भी मिले हैं।

दौसा स्थित पैतृक घर सील

एसीबी की कार्रवाई के दौरान दौसा में स्थित उनके पैतृक घर को सील कर दिया गया है। ACB डीजी डॉ. प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि IAS राजेंद्र विजय के खिलाफ लंबे समय से आय से अधिक संपत्ति की शिकायतें मिल रही थीं। बुधवार, 2 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शुरू हुई इस छापेमारी में उनके 4 ठिकानों की तलाशी ली गई।

IAS राजेंद्र विजय का जीवन परिचय

राजेंद्र विजय प्रमोटी IAS अधिकारी हैं और मूल रूप से दौसा जिले के दुब्बी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 1991 में टोंक, दौसा और नागौर में ACM पद पर अंडर ट्रेनिंग रहते हुए सेवाएं दीं। इसके बाद 1992 में विकास अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए। हाल ही में वह कोटा संभागीय आयुक्त पद पर तैनात थे, जिसे अब भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद APO कर दिया गया है।

परिजनों के नाम पर बनाई संपत्ति

ACB की जांच में सामने आया कि राजेंद्र विजय ने अपने और परिजनों के नाम पर करोड़ों की संपत्ति जमा की है। उन्होंने भ्रष्टाचार के जरिए यह संपत्ति बनाई है, जिसका बाजार मूल्य करोड़ों रुपये आंका जा रहा है। तलाशी की कार्रवाई करीब 8 घंटे चली और इसमें कई दस्तावेज़, संपत्ति के कागज़ात, और निवेश से जुड़ी जानकारी मिली।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेखक परिचय

Dr Sharad Purohit
Dr Sharad Purohithttps://x.com/DrSharadPurohit
शरद पुरोहित एक प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जिन्होंने मीडिया के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह हिंदी समाचार चैनल 'Zee News', 'सहारा समय और 'ETV News राजस्थान' में भी वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत रहे हैं। जयपुर में रहते हुए शरद पुरोहित अपराध पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई और उनकी रिपोर्टिंग ने अपराध जगत से जुड़े कई मामलों पर गहराई से प्रकाश डाला। वह डिजीटल मीडिया के क्षेत्र में भी कुशल माने जाते हैं। उन्होंने डिजिटल मीडिया में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए देश का पहला हिंदी ओटीटी न्यूज़ प्लेटफार्म 'The Chowk' की शुरुआत की, जिसमें वह सीईओ की भूमिका निभा रहे हैं। शरद पुरोहित का योगदान न केवल पारंपरिक पत्रकारिता में, बल्कि डिजीटल प्लेटफार्म पर भी अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।
--advt--spot_img