जयपुर में निर्माणाधीन दुकान की छत गिरी, 9 मजदूर दबे

जयपुर। राजधानी में एक बड़ा हादसा हो गया है। झोटवाड़ा में एक निर्माणाधीन दुकान की छत गिर गई। जिससे वहां काम कर रहे 9 मजदूर उसके नीचे दब गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। जिसमें अभी तक 9 लोगों को बाहर निकाले जाने की सूचना मिली है। जिसमें से 6 लोगों को गंभीर होने पर अस्पताल भिजवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

झोटवाड़ा थानाधिकारी घनश्याम सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर भीम सिंह मीणा ने बताया कि निवारू रोड पर एक दुकान पर छत डालने का काम चल रहा था। जहां छत डालते समय वह भरभराकर गिर गई। जिससे मौके पर काम कर रहे श्रमिक उसमें दब गए। दुकान में बेसमेंट भी था। इसके ऊपर तीसरी मंजिल पर यह छत डालने का काम चल रहा था। हादसे के बाद वहां शोरगुल मच गया। लोगों के चिख्खने चिल्लाने की आवाजें आने लगी। अभी सिविल डिफेंस की टीम मोके पर मौजूद है। वहीं प्रशासन के अधिकारी भी वहां पहुंच रहे हैं।

6 मजदूरों को पहुंचाया अस्पताल

सिविल डिफेंस की टीम की ओर से वहां रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। जिसमें अभी तक 6 लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। वहीं अभी भी मलबे में तलाश जारी है। इस दौरान हादसे के बाद आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। उन्होंने भी लोगों को तलाशने में मदद की।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेखक परिचय

Dr Sharad Purohit
Dr Sharad Purohithttps://x.com/DrSharadPurohit
शरद पुरोहित एक प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जिन्होंने मीडिया के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह हिंदी समाचार चैनल 'Zee News', 'सहारा समय और 'ETV News राजस्थान' में भी वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत रहे हैं। जयपुर में रहते हुए शरद पुरोहित अपराध पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई और उनकी रिपोर्टिंग ने अपराध जगत से जुड़े कई मामलों पर गहराई से प्रकाश डाला। वह डिजीटल मीडिया के क्षेत्र में भी कुशल माने जाते हैं। उन्होंने डिजिटल मीडिया में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए देश का पहला हिंदी ओटीटी न्यूज़ प्लेटफार्म 'The Chowk' की शुरुआत की, जिसमें वह सीईओ की भूमिका निभा रहे हैं। शरद पुरोहित का योगदान न केवल पारंपरिक पत्रकारिता में, बल्कि डिजीटल प्लेटफार्म पर भी अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।
--advt--spot_img