बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया का निधन, चंडीगढ़ पीजीआई में ली आखरी सांस

अंबाला से भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया का निधन हो गया। वह चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती थे। एक माह से रतन लाल कटारिया की शरीर में इंफेक्शन था और वह चंडीगढ़ में स्थित पीजीआई में भर्ती थे। कुछ दिन से बुखार भी था।

विस्तार

तीन बार के लोकसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रतनलाल कटारिया का निधन हो गया। वह इस समय अंबाला से सांसद थे। चंडीगढ़ पीजीआई में उन्होंने आखिरी सांस ली थी। पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ने के बाद उनके शव को पंचकूला में लाया गया। जहां दोपहर को मनीमाजरा में उनका संस्कार होगा। बता दें कि पिछले एक माह से रतन लाल कटारिया के शरीर में इंफेक्शन था जिस कारण उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती किया गया था।

गरीब परिवार में जन्म लेने के बावजूद अपनी मेहनत से सफल व्यक्तित्व बनना और पार्टी के साथ समाज के लिए कार्य करने के लिए उन्हें जाना जाता है।

बता देगी यमुनानगर के गांव संधाली में 19 दिसंबर, 1951 को जन्मे रतन लाल कटारिया पंचकूला के मनसा देवी कॉन्प्लेक्स में रहते थे। कटारिया के पिता ज्योतिराम जूते बनाने का कार्य करते थे। रतनलाल हमेशा अपने कार्य पर गर्व करते थे। उनका बचपन काफी कठिनाइयों से होकर गुजरा था। उन्होंने बताया था कि उनके गांवों में सुविधाओं का अभाव था। उनके खुद के पास पहनने को चप्पल नहीं थी। रतन लाल कटारिया को राष्ट्रीय गीत गाने, शायरी, कविताएं लिखने और अच्छी पुस्तकों को पढ़ने का काफी शौक था। पिता ज्योति राम और माता परिवारी देवी की संतान रतन लाल कटारिया के परिवार में पत्नी बंतो कटारिया के अलावा एक बेटा और दो बेटियां है।

पीएम प्रधानमंत्री ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा, उन्होंने हरियाणा में भाजपा के लिए अनेकों कार्य किए हैं ,और उन्हें समाज में जल कल्याण कार्य करने के लिए जाना जाता है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेखक परिचय

Ankit Tiwari
Ankit Tiwarihttp://rajasthanchowk.com/
वर्ष 2003 से पत्रकारिता में। बिजनेस रिपोर्टिंग, उपभोक्ता अधिकारो, आम आदमी से जुड़े पहलुओं, उद्योग, ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, टैक्स, ऊर्जा, बैंकिंग और कृषि सेक्‍टर पर विशेष पकड़।बिजनेस सेमीनार, बड़े आयोजनों सहित बहुजनहिताय के मुद्दों पर रिपोर्टिंग।
--advt--spot_img