कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर बोले सीएम गहलोत, आज अघोषित इमरजेंसी

जयपुर। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान से उतारकर गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर अधिवेशन में शामिल होने जा रहे खेड़ा की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया है।

रायपुर अधिवेशन को डिस्टर्ब करने की कोशिश्

पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान आया है। सीएम गहलोत ने कहा कि जिस तरीक़े से तानाशाह केंद्र सरकार ने रायपुर अधिवेशन को डिस्टर्ब करने की कोशिश की है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। इससे दुनिया में देश की बदनामी हुई है। रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन है। हर पार्टी के अधिवेशन होते हैं। ये चाहते क्या हैं। क्या प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को पता नहीं है। यही तो हम कह रहे हैं लोकतंत्र खत्म होता जा रहा है। आज बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बनती जा रही है। इनका घमंड काम नहीं आएगा। आम जनता इनके घमंड को धराशाही कर देगा।

आज बिना घोषित किए बड़ी इमरजेंसी

ये इंदिरा गांधी को बदनाम करते हैं। उन्होंने कानून का सहारा लेकर इमरजेंसी लगाई थी। जनता ने उस समय भी इसे पसंद नहीं किया था। वह चुनाव हार गई थीं। यह तो बिना घोषित किए इमरजेंसी से बड़ी इमरजेंसी लगा दी। आज पत्रकार, साहित्यकार, लेखक जेलों में बंद हैं। आज इमरजेंसी से बुरे हालात हैं। आज देश में क्या क्या हो रहा है यह चिंता की बात है।

असम पुलिस के कहने पर दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने पवन खेड़ा को असम पुलिस को सौंप दिया है। अब उन्हें दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा। उसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाया जाएगा। एयरपोर्ट पर भी कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध जताया था। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेखक परिचय

Dr Sharad Purohit
Dr Sharad Purohithttps://x.com/DrSharadPurohit
शरद पुरोहित एक प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जिन्होंने मीडिया के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह हिंदी समाचार चैनल 'Zee News', 'सहारा समय और 'ETV News राजस्थान' में भी वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत रहे हैं। जयपुर में रहते हुए शरद पुरोहित अपराध पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई और उनकी रिपोर्टिंग ने अपराध जगत से जुड़े कई मामलों पर गहराई से प्रकाश डाला। वह डिजीटल मीडिया के क्षेत्र में भी कुशल माने जाते हैं। उन्होंने डिजिटल मीडिया में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए देश का पहला हिंदी ओटीटी न्यूज़ प्लेटफार्म 'The Chowk' की शुरुआत की, जिसमें वह सीईओ की भूमिका निभा रहे हैं। शरद पुरोहित का योगदान न केवल पारंपरिक पत्रकारिता में, बल्कि डिजीटल प्लेटफार्म पर भी अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।
--advt--spot_img