RSSB के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पेपर लीक मास्टरमाइंड की गर्लफ्रेंड, बोली- आरोपी से दोस्ती के आधार पर PTI भर्ती से सिलेक्शन किया रद्द

पेपर लीक मास्टर माइंड भूपेंद्र सारण की गर्लफ्रेंड PTI भर्ती परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट पहुंची है। सिलेक्शन के बावजूद नियुक्ति रद्द करने से नाराज प्रियंका विश्नोई ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के खिलाफ याचिका लगाई है। इसमें कहा है कि उन पर पेपर लीक का कोई भी आरोप नहीं लगा है। PTI भर्ती परीक्षा ना तो पेपर लीक हुआ और ना ही कोई FIR दर्ज हुई है। ऐसे में किसी आरोपी से दोस्ती के आधार पर मेरे सिलेक्शन को रद्द करना पूरी तरह से गलत है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने तो इस मामले पर मेरा पक्ष तक जानने की कोशिश नहीं की। जो आम छात्र के अधिकारों की अवहेलना है।

प्रियंका के सिलेक्शन को रद्द कर दिया

प्रियंका विश्नोई के वकील राम प्रताप सैनी ने बताया कि कर्मचारी चयन बोर्ड ने 16 जून 2022 को पीटीआई के पाँच हज़ार पाँच सौ छियालीस पदों की भर्ती निकाली थी। जिसमें याचिकाकर्ता प्रियंका विश्नोई रिटन टेस्ट में पास हुई थी। इसके बाद उन्होंने डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन भी करा लिया था, जिसमें वह सिलेक्शन तक पहुंच गई थी। लेकिन, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 31 मई को जब भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी किया। तो उन्होंने सिर्फ सीनियर टीचर पेपर लीक के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सहारण से दोस्ती होने के कारण प्रियंका के सिलेक्शन को रद्द कर दिया।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेखक परिचय

Ankit Tiwari
Ankit Tiwarihttp://rajasthanchowk.com/
अंकित तिवारी राजस्थान की पत्रकारिता का युवा अनुभवी चेहरा है! 19 वर्ष की पत्रकारिता में राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, ईटीवी, न्यूज़ 18, ज़ी न्यूज़ सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों में पत्रकारिता कर चुके है!! वर्तमान में चौक मीडिया के मैनेजिंग एडिटर है! देश का पहला OTT न्यूज़ ग्रुप के ज़रिए न्यू मीडिया और डिजिटल मीडिया की क्षेत्र में सोशल एंटरप्रिन्योरशिप को आगे बढ़ा रहे है! चौक मीडिया का क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल राजस्थान चौक सीमित समय में अपनी पॉलीटिकल और खोज परक पत्रकारिता के बूते आगे अलग पहचान स्थापित कर चुका है! अंकित तिवारी ग्रासरूट मीडिया फ़ाउंडेशन के ज़रिए सामाजिक उत्तरदायित्वों को बखूबी निभा रहे है! साहित्य, लेख़न, पत्रकारिता नवाचार, और कार्यशालाओं का आयोजन ग्रासरूट मीडिया फ़ाउंडेशन कर रहा है! राजस्थान भाषा के उन्नयन से जुड़े कार्यक्रम आख़र के आयोजन से भी यह जुड़े है! डिजिटल मीडिया क्षेत्र में तेज़ी से उभरता हुआ एक नाम अंकित तिवारी है!
--advt--spot_img