कांग्रेस में अगला सप्ताह बड़ी हलचल वाला रहने वाला है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर दौसा में होने वाली बड़ी सभा में मुख्य अतिथि होंगे। वहां राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण होगा। वहीं इसी दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दो दिन तक चार जिलों का मैराथन दौरा करेंगे। इस बीच कांग्रेस में अब विधायकों की कार्यशाला आयोजित किए जाने की चर्चा भी जोरों पर है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 11 जून को चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना होंगे
यह कब होगी, तिथि निर्धारित नहीं की गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 11 जून को चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना होंगे। वहां चैनपुरिया में महंगाई राहत कैंप का दौरा करेंगे। इसके बाद प्रतापगढ़ और फिर बांसवाड़ा जाएंगे। त्रिपुरा सुंदरी में रात्रि विश्राम करेंगे। 12 जून को बागीदौरा, फिर डूंगरपुर और शाम को उदयपुर पहुंचेंगे।