भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बदलने के बाद अब प्रदेश की नई टीम की घोषणा की तैयारियां चल रही है। इसी माह पार्टी नई टीम की घोषणा कर देगी। माना जा रहा है कि बड़े बदलाव की जगह पार्टी जातिगत समीकरण साध कर सिर्फ कुछ पदाधिकारियों को हटाएगी और कुछ नए जोड़ेगी पार्टी सूत्रों के अनुसार नई टीम को लेकर चर्चा हो चुकी है और यदि किसी तरह की दिक्कत नहीं आई तो हो सकता है कि अगले सप्ताह ही नई टीम की घोषणा हो जाए।
मोर्चा और प्रकोष्ठों में भी बदलाव
टीम में मुख्य फोकस प्रदेश महामंत्रियों पर है। पार्टी ब्राह्मण महामंत्री की जगह किसी अन्य वर्ग के नेता को एडजस्ट कर सकती है। इसके अलावा एक- दो महामंत्री और बदले जा सकते हैं। जो पदाधिकारी सक्रिय नहीं है, उन्हें भी बदले जाने की योजना है। इनमें कुछ प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री हैं। इसी तरह मोर्चा और प्रकोष्ठों में भी बदलाव किया जाएगा। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बदलेगा या नही , इस पर सबकी नजर है। ऐसा माना जा रहा है कि टीम प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण बनाए जाने के बाद युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से बनाया जा सकता है।