आदर्श समाज में हिंसा और घृणा का कोई स्थान नहीं- मुख्यमंत्री

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सत्य और अहिंसा संविधान की मूल भावना है। राज्य सरकार भी इन्हीं आदर्शों पर चल रही है। गहलोत ने कहा कि भगवान महावीर का संदेश है कि समाज हिंसा और घृणा से मुक्त होना चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी सत्य और अहिंसा की शिक्षाएं जैनमुनि से ही प्राप्त की थीं। मुख्यमंत्री शनिवार को भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण उत्सव पर आयोजित अहिंसा रथ के प्रवत्र्तन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आचार्य सन्मति सागर महाराज के 13वें समाधि दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने सुनील सागर महाराज के साथ राज्य में संचालित जनहित के विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं पर चर्चा की।

राज्य सरकार ने देश के पहले शांति और अंहिसा विभाग की स्थापना की


गहलोत ने कहा कि शांति और सद्भाव राजस्थान की विशेषता है। राज्य सरकार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शिक्षाओं के प्रसार के लिए देश के पहले शांति और अहिंसा विभाग की स्थापना की है। विभाग की ओर से गांधीवादी विचारों के व्यापक प्रचार के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशल साइन्सेज की स्थापना की गई है ताकि अधिक से अधिक युवाओं में समाज सेवा की भावना विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि गत कार्यकाल में स्वतंत्रता सेनानी अर्जुन लाल सेठी के जीवन पर पुस्तक प्रकाशित की गई थी ताकि समाज उनके योगदानों के बारे में जान सके।

मुख्यमंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर अहिंसा रथ को किया रवाना


गहलोत ने समारोह में अहिंसा रथ को पूजा-अर्चना कर तथा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि रथ के माध्यम से सत्य, अहिंसा की शिक्षा के साथ-साथ नशामुक्ति का संदेश भी आमजन तक पहुंचेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ‘सुनील संजीवनी’, ‘अनूठा तपस्वी’ और ‘दूसरा महावीर’ नामक पुस्तकों का विमोचन भी किया।
कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि अहिंसा रथ से पूरे प्रदेश में शांति और अहिंसा का संदेश जाएगा। इस अवसर पर जैन समाज के साधु-साध्वी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेखक परिचय

Dr Sharad Purohit
Dr Sharad Purohithttps://x.com/DrSharadPurohit
शरद पुरोहित एक प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जिन्होंने मीडिया के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह हिंदी समाचार चैनल 'Zee News', 'सहारा समय और 'ETV News राजस्थान' में भी वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत रहे हैं। जयपुर में रहते हुए शरद पुरोहित अपराध पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई और उनकी रिपोर्टिंग ने अपराध जगत से जुड़े कई मामलों पर गहराई से प्रकाश डाला। वह डिजीटल मीडिया के क्षेत्र में भी कुशल माने जाते हैं। उन्होंने डिजिटल मीडिया में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए देश का पहला हिंदी ओटीटी न्यूज़ प्लेटफार्म 'The Chowk' की शुरुआत की, जिसमें वह सीईओ की भूमिका निभा रहे हैं। शरद पुरोहित का योगदान न केवल पारंपरिक पत्रकारिता में, बल्कि डिजीटल प्लेटफार्म पर भी अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।
--advt--spot_img