भ्रष्ट और कामचोर अफसरों को जबरन रिटायर कर सकती है भजनलाल सरकार, मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सूची तैयार करने के दिए निर्देश

राज्य सरकार सभी विभागों में भ्रष्टाचार के वाले अफसरों और कर्मचारियों को जबरन रिटायर करने पर विचार कर रही है।

चौक टीम, जयपुर। राज्य सरकार सभी विभागों में भ्रष्टाचार के वाले अफसरों और कर्मचारियों को जबरन रिटायर करने पर विचार कर रही है। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सभी विभागों को भ्रष्ट और कामचोर अफसर-कर्मचारियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने विभागों से ऐसे अफसर और कर्मचारियों को जबरन रिटायर करने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है। इसके बाद सभी विभागों में इस पर कवायद शुरू हो चुकी है।

प्रस्ताव के अनुसार भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त अफसर और कार्मिक सबसे पहले छंटनी के दायरे में आएंगे। कवायद के पीछे वजह यह बताई जा रही है कि सरकार अच्छे अफसरों-कार्मिकों से काम कराकर सुशासन का संदेश देना चाहती है। सेवा नियमों नियमों में पहले से जबरन रिटायर करने के नियम और प्रावधान हैं। नियमों के तहत सरकार ऐसे किसी भी अफसर या कर्मचारी को जबरन रिटायर कर सकती है, जिनके खिलाफ लगातार भ्रष्टाचार के मामले आते हों या सरकार के कामकाज में लगातार लापरवाही दिखाकर बोझ बन चुके हों।

नियमों के अनुसार जिन अफसर-कार्मिकों की 15 साल की सरकारी नौकरी पूरी हो चुकी हो, तो आचरण और खराब काम के आधार पर तीन महीने का नोटिस या तीन महीने का एडवांस वेतन देकर जबरन रिटायर किया जा सकता है। विभागीय स्क्रीनिंग में सालाना एसीआर खराब होने पर अफसर- कार्मिकों को छांटा जाता है। वहीं, लापरवाह अफसर-कार्मिकों को इस प्रक्रिया के माध्यम से चेतावनी देने का प्रयास किया गया है। प्रक्रिया के दौरान लापरवाही सुधार ली तो कार्रवाई से बच सकते हैं।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेखक परिचय

Dr Sharad Purohit
Dr Sharad Purohithttps://x.com/DrSharadPurohit
शरद पुरोहित एक प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जिन्होंने मीडिया के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह हिंदी समाचार चैनल 'Zee News', 'सहारा समय और 'ETV News राजस्थान' में भी वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत रहे हैं। जयपुर में रहते हुए शरद पुरोहित अपराध पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई और उनकी रिपोर्टिंग ने अपराध जगत से जुड़े कई मामलों पर गहराई से प्रकाश डाला। वह डिजीटल मीडिया के क्षेत्र में भी कुशल माने जाते हैं। उन्होंने डिजिटल मीडिया में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए देश का पहला हिंदी ओटीटी न्यूज़ प्लेटफार्म 'The Chowk' की शुरुआत की, जिसमें वह सीईओ की भूमिका निभा रहे हैं। शरद पुरोहित का योगदान न केवल पारंपरिक पत्रकारिता में, बल्कि डिजीटल प्लेटफार्म पर भी अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।
--advt--spot_img