राजस्थान से राज्यसभा के लिए बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को बनाया प्रत्याशी, जीत लगभग पक्की; जानिए कौन है बिट्टू?

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर बड़ा दांव खेला है। मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को अब राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है।

चौक टीम, जयपुर। 9 राज्यों की 12 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की कल यानि 21 अगस्त आखिरी तारीख है। ऐसे में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर बड़ा दांव खेला है। मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को अब राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी राजस्थान में राज्यसभा के चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी, ऐसे में केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

बता दें पंजाब को छोड़कर 9 राज्यों की 12 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं। पंजाब की बात करें तो यहां की 7 में से कोई भी सीट 2028 से पहले खाली नहीं होगी। ऐसे में रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है।

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?

आपको बता दें पंजाब यूथ कांग्रेस से सफर शुरू करने वाले रवनीत बिट्टू लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बेअंत सिंह के पोते और पूर्व मंत्री तेज प्रकाश सिंह के बेटे हैं। वहीं रवनीत बिट्टू तीन बार सांसद रह चुके हैं। रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। रवनीत सिंह बिट्टू पहले 2009 में आनंदपुर साहिब से और फिर 2014 और 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लुधियाना से लोकसभा सांसद चुने गए थे। वह लुधियाना जिले के पायल विधानसभा क्षेत्र के कोटला अफगाना गांव के मूल निवासी हैं।

लुधियाना से कांग्रेस के सामने मिली हार

भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें लुधियाना से टिकट दिया, लेकिन उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भाजपा ने मोदी 3.0 में पंजाब से किसी और को न चुनकर रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया है। जिसके बाद उनका राज्यसभा में जाकर सांसद के तौर पर शपथ लेना बेहद जरूरी है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेखक परिचय

Dr Sharad Purohit
Dr Sharad Purohithttps://x.com/DrSharadPurohit
शरद पुरोहित एक प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जिन्होंने मीडिया के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह हिंदी समाचार चैनल 'Zee News', 'सहारा समय और 'ETV News राजस्थान' में भी वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत रहे हैं। जयपुर में रहते हुए शरद पुरोहित अपराध पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई और उनकी रिपोर्टिंग ने अपराध जगत से जुड़े कई मामलों पर गहराई से प्रकाश डाला। वह डिजीटल मीडिया के क्षेत्र में भी कुशल माने जाते हैं। उन्होंने डिजिटल मीडिया में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए देश का पहला हिंदी ओटीटी न्यूज़ प्लेटफार्म 'The Chowk' की शुरुआत की, जिसमें वह सीईओ की भूमिका निभा रहे हैं। शरद पुरोहित का योगदान न केवल पारंपरिक पत्रकारिता में, बल्कि डिजीटल प्लेटफार्म पर भी अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।
--advt--spot_img