राजस्थान के चुनावी मैदान में उतरे बॉलीवुड सितारे

राजस्थान विधानसभा चुनावों को अब महज 4 दिन शेष बचे हैं। जैसे जैस मतदान की तिथि करीब आती जा रही है चुनावी मैदान में उतरी पार्टियों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया। बता दें कि देश के 3 राज्यों में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब देश की निगाहें राजस्थान में 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों पर हैं।

जनता को लुभाने के  लिए प्रमुख दल की पार्टियां कोई कोर कसर नहीं छोड़ नहीं हैं। दोनो ही दलों के नेताओं द्दारा रोड़ शो, जनसभाएं की जा रही हैं। यही नहीं जीत हासिल करने के लिए दोनों दल कांग्रेस बीजेपी कई पैतरें अपना नहीं हैं।

जनता को लुभाने के लिए अब राजनितिक पार्टियां बॉलीवुड सितारों का सहारा ले रही हैं। वैसे आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब चुनावी प्रचार प्रसार करने बॉलीवुड सितारे राजनितिक मैदान में उतरे हैं।

कांग्रेस की स्टार प्रचारक एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने सिविल लाइंस और सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का प्रचार प्रसार किया। अमीषा ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में पुष्पेद्र भारद्राज के साथ रोड शो किया। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में प्रतापसिंह खाचरियावास की सभा को भी संबोधित किया।

अमीषा पटेल के अलावा नगमा मोरारजी का नाम भी सामने आ रहा हैं। जो कांग्रेस के लिए जनता से वोट मांगेगी। गौरतलब है कि राजस्थान में 7 दिसंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। जिसका परिणाम 11 दिसंबर को आएगा।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेखक परिचय

Dr Sharad Purohit
Dr Sharad Purohithttps://x.com/DrSharadPurohit
शरद पुरोहित एक प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जिन्होंने मीडिया के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह हिंदी समाचार चैनल 'Zee News', 'सहारा समय और 'ETV News राजस्थान' में भी वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत रहे हैं। जयपुर में रहते हुए शरद पुरोहित अपराध पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई और उनकी रिपोर्टिंग ने अपराध जगत से जुड़े कई मामलों पर गहराई से प्रकाश डाला। वह डिजीटल मीडिया के क्षेत्र में भी कुशल माने जाते हैं। उन्होंने डिजिटल मीडिया में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए देश का पहला हिंदी ओटीटी न्यूज़ प्लेटफार्म 'The Chowk' की शुरुआत की, जिसमें वह सीईओ की भूमिका निभा रहे हैं। शरद पुरोहित का योगदान न केवल पारंपरिक पत्रकारिता में, बल्कि डिजीटल प्लेटफार्म पर भी अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।
--advt--spot_img