Home Rajasthan बुलंदशहर हिंसाः इंस्पेक्टर सिंह को कुल्हाड़ी मारने वाला गिरफ्तार

बुलंदशहर हिंसाः इंस्पेक्टर सिंह को कुल्हाड़ी मारने वाला गिरफ्तार

0

दिसंबर में गोकशी की अफवाह के बाद बुलंदशहर में हिंसा हुई थी जिसमें इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और एक स्थानीय युवक सुमित की मृत्यु हो गई थी। इंस्पेक्टर की मौत के बाद यह हिंसा लगातार मीडिया में चर्चा का विषय बना हुई है। हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर पर कुल्हाड़ी से वार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम कलवा है। बताया जा रहा है कि कलवा वही व्यक्ति है जिसने बुलंद शहर हिंसा फैलने के बाद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर कुल्हाड़ी से वार किया था। आरोपी उस दौरान हिंसा के मुख्य आरोपी प्रशांत नट के साथ मौके पर मौजूद था। आरोपी को स्याना पुलिस ने कल देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि इससे पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर गोली चलाने के मुख्य आरोपी प्रशांत नट को पहले से ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद प्रशांत नट को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। बता दे कि पुलिस ने बुलंदशहर हिंसा के मामले अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version