बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर चला सियासी ड्रामा, कांग्रेस उम्मीदवार ने नहीं लिया नामांकन वापस; पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित

बांसवाड़ा लोकसभा सीट और बागीदौरा विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस-भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के बीच नया पेच आ गया है।

चौक टीम, जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होगा। इसके लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को तो दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। ऐसे में कांग्रेस ने बांसवाड़ा सीट पर जीत के लिए नई रणनीति बनाई है। कांग्रेस ने भारतीय आदिवासी पार्टी यानी BAP के साथ इस सीट पर गठबंधन कर लिया है। राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। इसी बीच बांसवाड़ा लोकसभा सीट और बागीदौरा विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस-भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के बीच नया पेच आ गया है।

दरअसल, दोनों पार्टियों ने गठबंधन की घोषणा रविवार को ही कर दी थी। हालांकि सोमवार (8 अप्रैल) को नाम वापसी के आखिरी दिन 3 बजे तक कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन वापस नहीं लिया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने कार्रवाई करते हुए अरविंद डामोर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

बता दें बीएपी से गठबंधन की घोषणा के बाद कांग्रेस उम्मीदवार गायब हो गए थे। दोनों उम्मीदवारों के फोन स्विच ऑफ हैं। कांग्रेस ने बांसवाड़ा लोकसभा सीट से अरविंद डामोर और बागीदौरा विधानसभा सीट से कपूर सिंह का नामांकन करवाया था। बीएपी ने दावा किया कि बीजेपी उम्मीदवार महेंद्रजीत सिंह मालवीया कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन वापस नहीं होने देने का दबाव बना रहे थे।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेखक परिचय

Dr Sharad Purohit
Dr Sharad Purohithttps://x.com/DrSharadPurohit
शरद पुरोहित एक प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जिन्होंने मीडिया के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह हिंदी समाचार चैनल 'Zee News', 'सहारा समय और 'ETV News राजस्थान' में भी वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत रहे हैं। जयपुर में रहते हुए शरद पुरोहित अपराध पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई और उनकी रिपोर्टिंग ने अपराध जगत से जुड़े कई मामलों पर गहराई से प्रकाश डाला। वह डिजीटल मीडिया के क्षेत्र में भी कुशल माने जाते हैं। उन्होंने डिजिटल मीडिया में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए देश का पहला हिंदी ओटीटी न्यूज़ प्लेटफार्म 'The Chowk' की शुरुआत की, जिसमें वह सीईओ की भूमिका निभा रहे हैं। शरद पुरोहित का योगदान न केवल पारंपरिक पत्रकारिता में, बल्कि डिजीटल प्लेटफार्म पर भी अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।
--advt--spot_img