डॉ सीपी जोशी ने दिया विवादित बयान, बाद में किया खेद प्रकट

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी के कथित विवादित बयान को खारिज करते हुए कहा कि जोशी को खेद प्रकट करना चाहिए। उन्होंने जोशी के कथित बयान को कांग्रेस के आदर्शों के विरुद्ध बताया। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, जोशी जी का बयान कांग्रेस पार्टी के आदर्शों के विपरीत है। पार्टी के किसी भी नेता को ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहिए जिससे समाज के किसी भी वर्ग को दुःख और नाराजगी हो।

राहुल ने कहा की कांग्रेस के सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए जोशी जी को गलती का अहसास होगा। उन्हें अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए। सोशल मीडिया और कुछ चैनलों पर प्रसारित वीडियो के मुताबिक जोशी प्रधानमंत्री मोदी और उमा भारती की जाति पर कथित तौर पर सवाल करते हुए कह रहे हैं कि धर्म पर केवल ब्राह्मण ही बात कर सकते हैं।

जानिए आखिर मसला है क्या?

जोशी ने यह कथित बयान राजस्थान के नाथद्वारा में दिया है जहां से वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। विवाद बढ़ने पर सीपी जोशी ने ट्वीट कर बीजेपी पर उनके बयान को तोड़-मोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया है, वो इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

डॉ जोशी को गलती पर खेद प्रकट करना चाहिए: राहुल गांधी

सी पी जोशी जी का बयान कांग्रेस पार्टी के आदर्शों के विपरीत है। पार्टी के नेता ऐसा कोई बयान न दें जिससे समाज के किसी भी वर्ग को दुःख पहुँचे। कांग्रेस के सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए जोशीजी को जरूर गलती का अहसास होगा। उन्हें अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

--advt--spot_img