चौक टीम, जयपुर। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत अस्वस्थ हो गए है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर इसकी जानाकारी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा- आज मेरी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता एवं गढ़शंकर में कांग्रेस प्रत्याशी विजय सिंगला के समर्थन में पब्लिक रैली प्रस्तावित थीं। इसके लिए शाम को चंडीगढ़ पहुंच गया था परन्तु कल रात से स्लिप डिस्क संबंधी परेशानी होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर सारे कार्यक्रम रद्द करते हुए वापस जयपुर आना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि मेरी पंजाब के सभी मतदाताओं से अपील है कि किसानों एवं सैनिकों के सम्मान, लोकतंत्र की रक्षा एवं देश में सौहार्द बनाए रखने के लिए कांग्रेस को वोट दें एवं अपने क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।
किसानों और सैनिकों के सम्मान पर मांगे वोट
अशोक गहलोत ने तबीयत बिगड़ने के बाद सोशल मीडिया पर की गई अपील में पंजाब के मतदाताओं से किसानों और सैनिकों के सम्मान के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि “मेरी पंजाब के सभी मतदाताओं से अपील है कि किसानों एवं सैनिकों के सम्मान, लोकतंत्र की रक्षा एवं देश में सौहार्द बनाए रखने के लिए कांग्रेस को वोट दें। अपने क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।