सत्ता का महासंग्राम : कांग्रेस विकास के मुद्दे से ध्यान भटकाना चाहती है: सुषमा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह बीजेपी के विकास के मुद्दे को नकारात्मक करके भटकाना चाहती है। वह जाति को बहस का मुद्दा बनाना चाहती है। लेकिन हम पार्टी जातिवाद के विवाद में नहीं फंसेंगे।

स्वराज ने पत्रकारों से कहा, पांच विधानसभा के चुनावों में पार्टी ने निर्णय किया कि केंद्र और बीजेपी राज्य सरकारें विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। सकारात्मक माहौल बनाएंगे। हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन कांग्रेस बार-बार मुद्दा ही बदल रही है। पहले जाति फिर मजहब को बहस का मुद्दा बनाया। कांग्रेस विकास के मुद्दे से ध्यान बंटा रही है।

सबको साथ लेकर चलेंगे

सुषमा ने कहा कि हमारे यहां किस जाति और मजहब का नेता है यह बहस का मुद्दा नहीं है। हम सब साथी हैं। हमारे संविधान के अनुसार देश में राष्ट्रपति पद को राजेंद्र प्रसाद, जाकिर हुसैन, फखरुद्दीन अली अहमद और ज्ञानी जैल सिंह ने सुशोभित किया है। न्यायपालिका और सेना में भी सभी धर्म के न्यायाधीश उच्च पद पर आसीन रहे हैं। लेकिन कांग्रेस अलग माहौल बनाकर मुद्दा बदलने का प्रयास कर रही है। लेकिन हम जातिवाद के विवाद में नहीं फंसेंगे। हमारे पास अपनी उपलब्धियां गिनाने को काफी कुछ है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

--advt--spot_img