फलोदी सट्टा बाजार: राजस्थान उपचुनाव में BJP या कांग्रेस, किसकी बढ़ी टेंशन?

महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान उपचुनाव पर फलोदी सट्टा बाजार ने बीजेपी और एनडीए गठबंधन को बढ़त दी है। 23 नवंबर को चुनावी नतीजे तय करेंगे कि सट्टा बाजार की भविष्यवाणी कितनी सटीक है।

शरद पुरोहित,जयपुर। राजस्थान के 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे। चुनाव के नतीजों को लेकर प्रदेश भर में अलग अलग आकलन किया जा रहा है. लेकिन फलोदी सट्टा बाजार इस बार बीजेपी के पक्ष में भविष्यवाणी कर रहा है।

राजस्थान उपचुनाव: बीजेपी को बढ़त का अनुमान

राजस्थान में हुए 7 सीटों के उपचुनाव में सट्टा बाजार ने बीजेपी को 4-5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। कांग्रेस को 1 सीट और अन्य दलों को भी 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

  1. दौसा: बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर
  2. रामगढ़: कांग्रेस की स्थिति मजबूत
  3. झुंझुनू: बीजेपी की जीत की संभावना
  4. खींवसर: बीजेपी और RLP के बीच संघर्ष
  5. देवली उनियारा: बीजेपी के पक्ष में
  6. संलूबर: बीजेपी और BAP के बीच कड़ा मुकाबला
  7. चौरासी: BAP और बीजेपी में कड़ी टक्कर

अन्य राज्यो के चुनावो पर आंकलन

फलोदी सट्टा बाजार ने महाराष्ट्र में महायुति (एनडीए गठबंधन) को 146-149 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। इसमें बीजेपी को 90-92 सीटें, शिवसेना (शिंदे गुट) को 36-40 सीटें, और अजीत पवार की एनसीपी को 12-16 सीटें मिलने की संभावना है। झारखंड में एनडीए गठबंधन को 44-46 सीटें मिलने का अनुमान है। सट्टा बाजार में बीजेपी के भाव 25 पैसे से 35 पैसे तक चल रहे हैं, जो उसकी मजबूत स्थिति का संकेत देते हैं।

सट्टा बाजार का रिकॉर्ड

फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणियां अक्सर सटीक मानी जाती हैं, लेकिन कई बार इनका अनुमान गलत भी साबित हुआ है। 23 नवंबर को नतीजों के बाद ही सट्टा बाजार की सटीकता का पता चलेगा।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेखक परिचय

Dr Sharad Purohit
Dr Sharad Purohithttps://x.com/DrSharadPurohit
शरद पुरोहित एक प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जिन्होंने मीडिया के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह हिंदी समाचार चैनल 'Zee News', 'सहारा समय और 'ETV News राजस्थान' में भी वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत रहे हैं। जयपुर में रहते हुए शरद पुरोहित अपराध पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई और उनकी रिपोर्टिंग ने अपराध जगत से जुड़े कई मामलों पर गहराई से प्रकाश डाला। वह डिजीटल मीडिया के क्षेत्र में भी कुशल माने जाते हैं। उन्होंने डिजिटल मीडिया में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए देश का पहला हिंदी ओटीटी न्यूज़ प्लेटफार्म 'The Chowk' की शुरुआत की, जिसमें वह सीईओ की भूमिका निभा रहे हैं। शरद पुरोहित का योगदान न केवल पारंपरिक पत्रकारिता में, बल्कि डिजीटल प्लेटफार्म पर भी अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।
--advt--spot_img