बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर घोषणा की है कि वे 2019 के लोकसभा चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। हालाँकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया वे किस सीट से चुनाव लड़ेंगे लें सूत्रों के मुताबिक प्रकाश राज कर्नाटक से चुनाव लड़ सकते है।
प्रकाश राज ने ट्वीट किया कि ‘सभी को नया साल मुबारक…एक नई शुरुआत…अधिक जिम्मेदारी…आपके समर्थन से मैं आने वाले लोकसभा चुनावों में एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडूंगा। निर्वाचन क्षेत्र का विवरण जल्द। अब की बार जनता की सरकार। #citizensvoice #justasking in parliament too.
प्रकाश राज को उनके भाजपा विरोधी रुख के लिए जाना जाता है। वे हाल के वर्षों में रजनीकांत और कमल हसन के बाद राजनीति में प्रवेश करने वाले तीसरे प्रमुख अभिनेता है। हाल ही में कमल हसन ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।
प्रकाश राज पिछले कुछ समय से विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे है। हाल ही में उन्होंने यह दावा भी किया था कि केंद्र में मोदी सरकार की आलोचना करने के बाद उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया है।