राजस्थान में 23 जून से 29 अगस्त तक 68 दिन प्रदेश में शहरी और ग्रामीण ओलिंपिक होने जा रहे हैं। ऐसे में चुनावी साल होने के कारण इस अनूठे आयोजन पर सरकार द्वारा 130 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जिसका उद्घाटन 23 जून को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे।
पिछले वर्ष से इस बार अधिक रजिस्ट्रशन
इस बार इसमें राजस्थान के 53 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है जबकि पिछले वर्ष केवल 40 लाख रजिस्ट्रशन ही थे.इनमें ग्रामीण ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए 41 लाख 48 हजार से ज्यादा, जबकि शहरी ओलंपिक खेलों के लिए हिस्सा लेने के लिए 12 लाख 36 हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। शहरी ओलंपिकमें 9 लाख 72 हजार 992 पुरुष और 2 लाख 75 हजार 554 महिलाएं हैं।
ग्रामीणों में दिखी कबड्डी की दीवानगी
टनिस बॉल क्रिकेट के लिए कुल 8 लाख 1 हजार 82 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिनमें 7 लाख 26 हजार 570 पुरुष और 74 हजार 485 महिलाएं हैं। रस्साकशी प्रतियोगिता के लिए हुए 7 लाख 67 हजार 919 रजिस्ट्रेशन में से 5097 पुरुषों और 7 लाख 62 हजार 667 महिलाओं के हैं। इसी तरह खो-खो प्रतियोगिता के लिए कुल 5 लाख 82 हजार 674 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिनमें से 3234 पुरुष और 5 लाख 79 हजार 439 महिलाएं हैं।
इसी तरह वॉलीबॉल के लिए हुए 3 लाख 38 हजार 339 रजिस्ट्रेशन में से 2 लाख 70 हजार 213 पुरुषों और 68 हजार 106 महिलाओं के हैं। वहीं फुटबॉल के लिए हुए 2 लाख 87 हजार 194 रजिस्ट्रेशन में से पुरुषों के 2 लाख 34 हजार 222 और महिलाओं के 52 हजार 957 हैं। जबकि, शूटिंग बॉल के लिए हुए 1 लाख 31 हजार 341 रजिस्ट्रेशन में से पुरुषों के 1 लाख 28 हजार 976 और महिलाओं के 2364 हैं।
शहरों में क्रिकेट का क्रेज
शहरी ओलंपिक खेलों में टेनिस बॉल क्रिकेट के लिए सर्वाधिक 2 लाख 72 हजार 802 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिनमें से 2 लाख 50 हजार 345 पुरुष और 22 हजार 447 महिलाएं हैं। एथलेटिक्स (100 मीटर) के लिए 2 लाख 62 हजार 668 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिनमें से 1 लाख 37 हजार 261 पुरुष और 1 लाख 25 हजार 393 महिलाएं हैं। एथलेटिक्स (200 मीटर) के लिए हुए 1 लाख 14 हजार 448 रजिस्ट्रेशन में से 65 हजार 692 पुरुष और 48 हजार 752 महिलाएं हैं। इसी तरह एथलेटिक्स (400 मीटर) के लिए हुए 53 हजार 345 रजिस्ट्रेशन में से 35 हजार 410 पुरुष और 17 हजार 935 महिलाएं हैं।
वहीं शहरी ओलंपिक खेलों में कबड्डी के लिए कुल 1 लाख 91 हजार 112 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिनमें से 1 लाख 36 हजार 998 पुरुष और 54 हजार 104 महिलाएं हैं। खो-खो में भाग लेने के लिए कुल 1 लाख 50 हजार 53 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें से 683 पुरुष और 1 लाख 49 हजार 370 महिलाएं हैं। इसी तरह वॉलीबॉल में भाग लेने के लिए 81 हजार 324 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिनमें से 61 हजार 538 पुरुष और19 हजार 786 महिलाएं हैं। वहीं, फुटबॉल खेल में भाग लेने के लिए 72 हजार 618 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिनमें से 56 हजार 332 पुरुष और 16 हजार 282 महिलाएं हैं। जबकि, बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए कुल 38 हजार 731 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। जिनमें से 22 हजार 995 पुरुष और 15 हजार 735 महिलाएं हैं।