भारतीय जनता पार्टी द्वारा सवाईमाधोपुर में आयोजित जनाक्रोश महासभा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल, श्रवण सिह बगडी सहित जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने जनआक्रोश महासभा को संबोधित किया, जिसके उपरांत जिला कलेक्टर को बिगड़ती हुए कानून व्यवस्था, पेपर लीक, कुशासन, भ्रष्टाचार को लेकर ज्ञापन सौंपा।
सोनिया गांधी पर आतंकियों का साथ देने का आरोप
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी पर आतंकियों का साथ देने का आरोप लगाते हुए कर्नाटक में उनके द्वारा दिए गए भाषण का हवाला दिया। सोनिया गांधी कर्नाटक में कहती हैं कि बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा देंगे अगर सोनिया गांधी में दम है तो राजस्थान में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा कर के दिखाए उन्हे मालूम चलेगा कि हनुमानजी के भक्तों वाले बजरंग दल में कितनी ताकत है। यदि ऐसा किया तो ना सिर्फ राजस्थान वरन संपूर्ण भारतवर्ष से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
हिंदूत्व कॉर्ड
सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार ने राजस्थान को साढे चार वर्ष में खोखला कर के रख दिया है। कांग्रेस पार्टी जयपुर बम ब्लास्ट जैसे वीभत्स और संगीन अपराध में शामिल अपराधियों को पनाह देती है, बम ब्लास्ट मामले में कांग्रेस सरकार ने आतंकवादियों की खुलकर पैरवी की है, उसी के चलते सभी आरोपी बरी हो गए। सोनिया गांधी आतंकवादियों के मरने पर आंसू बहाती है, लेकिन जयपुर बम ब्लास्ट में मारे गए हनुमान भक्तों के मरने पर भी सोनिया गांधी की आंखो में आंसू नहीं आए।
जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पीएफआई जैसे आतंकी संगठनों को बढ़ावा देकर हिंदुओं की आस्था से जुड़े त्योहारो रामनवमी, हिंदू नव वर्ष पर प्रतिबंध लगाती है। इन कृत्यों से यह स्पष्ट है कि कांग्रेस हिंदू विरोधी सरकार है जो कि जय श्रीराम के नारे लगाने वाले लोगों पर मुकदमे दर्ज करवाती है।
किसान का कर्जा आज तक माफ नहीं
जोशी ने अपने संबोधन में सवाई माधोपुर की धरती से संपूर्ण राजस्थान की जनता को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने से पहले झूंठे वादे करती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंच से 10 तक की गिनती गिनकर 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने की बात कहते हैं, लेकिन साढे चार साल बीतने के बाद भी किसानों का कर्जा आज तक माफ नहीं हुआ कर्ज से परेशान किसानों ने आत्महत्या की जिसके जिम्मेदार निश्चित रूप से कांग्रेस सरकार है। गहलोत सरकार ने युवाओं के साथ वादाखिलाफी की है, सत्ता में आने से पहले कांग्रेस पार्टी ने युवाओं से बेरोजगारी भत्ता देंने का वादा किया था। कांग्रेस सरकार को 2023 के विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता और जनता निश्चित ही उखाड़ फेंकेगी।
राजनैतिक जीवन में कभी इतना भ्रष्टाचार नहीं देखा
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैने मेरे राजनैतिक जीवन में कभी इतना भ्रष्टाचार नहीं देखा, उन्होने सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति को एसीबी द्वारा रंगे हाथों पकड़ने की बात कहते हुए जेल से लौटकर पुनः कार्यभार ग्रहण करने को प्रदेश में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार माना। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं से प्रदेश की जनता में रोष। साढे चार साल में कांग्रेस सरकार ने वीर भूमि राजस्थान को दयनीय स्थिति में लाकर रख दिया है।