Home Politics Rajasthan: CM का ऐलान, राजनीति में नहीं चलने देंगे हिंदू एजेंडा ,गहलोत...

Rajasthan: CM का ऐलान, राजनीति में नहीं चलने देंगे हिंदू एजेंडा ,गहलोत बोले- हिंदू धर्म में हमारी आस्था बीजेपी से ज्यादा

0

चौक टीम,जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जालोर में प्रेसवार्ता कर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लोगों को धर्म के नाम पर हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगाय। गहलोत ने कहा कि हिंदुत्व का एजेंडा इस चुनावी राज्य में काम नहीं करेगा।

बीजेपी हिंदू धर्म को नहीं मानतीगहलोत

उन्होंने कहा कि राजस्थान में हम हिंदुत्व को बीजेपी का एजेंडा नहीं बनने देंगे। गहलोत ने कहा कि हमारी आस्था हिंदू धर्म में इनसे ज्यादा है। उनमें कई लोग ऐसे भी हैं, जिनका वास्ता हिंदू धर्म से है ही नहीं। खाली राम मंदिर बनाने की राजनीति करने के लिए हिंदू बन गए हैं। उनमें से कई लोग हिंदू धर्म को नहीं मानते। फिर भी वो लोग हिंदू बन गए, क्योंकि वोटों की राजनीति करनी थी

भाजपा को आलोचना बर्दाश्त करना सीखनी चाहिए

अशोक गहलोत यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा, राजस्थान शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ गया है। देश में एकमात्र राजस्थान राज्य है जहां शांति और अहिंसा का विभाग बन गया है। आज देश संकट में है। संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। लोकतंत्र खतरे में है। संघ और भाजपा को आलोचना बर्दाश्त करना सीखनी चाहिए। आलोचना आभूषण है।

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version