ईरानी का राहुल गांधी पर वार, कांग्रेस बताए मुख्यमंत्री पद का दावेदार

विधानसभा चुनाव 2018 के लिए राजस्थान में कल मतदान होने हैं। जिसका परिणाम 11 दिसंबर को आएगा। 11 दिसंबर को आने वाला जनता का परिणाम तय करेगा कि राजस्थान में आखिर किस दल की सरकार सत्ता में आएगी। सरकार बनाने के लिए दोनों ही दलों ने प्रचार के अंतिम दिन तक जोर शोर से चुनाव का प्रचार किया।

चुनाव के आखिरी दिन आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी रहा। बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता प्रदेशभर में रैलियां जनसभाएं आयोजित करते रहे। केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि राजस्थान में चुनावी बिगुल बज चुका हैं। चुनावी रण में राजनीतिक योध्दा आमने सामने हैं।

ईरानी ने कहा कि, बीजेपी ने अपना सेनापति घोषित कर दिया। अब कांग्रेस बताए कि उनका मुख्यमंत्री का दावेदार कौन हैं। क्षेत्र में भाजपा से बागी हुए नेता देवीसिंह शेखावत के लिए कहा कि जो अपनों का नहीं हो सकता वह क्या खाक बानसूर का होगा।

ईरानी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, राहुल गांधी चमत्कारी नेता हैं। वे एक तरफ मशीन में आलू डालते हैं और दूसरी तरफ सोना निकलने की बात कहते हैं।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

--advt--spot_img