जनआक्रोश यात्रा में बोले सुधांशु त्रिवेदी, पेपर लीक करने वाले को जनता करेगी सत्ता से आउट

राजस्थान सरकार पेपर लीक मामले में अब विपक्ष के निशाने पर है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने बड़ीसादड़ी में जनाआक्रोश यात्रा के दौरान सरकार पर निशाना साधते हुए बेरोजगारों के साथ अन्याय की बात कही। बड़ी सादड़ी में जनाक्रोश महा सम्मेलन में भाग लेने आए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा की बार-बार राजस्थान में पेपर लीक होने से प्रदेश के नौजवान आहत है, अब समय पेपर की बजाय सरकार को आउट करने का है।

कांग्रेस में मचा है घमासान

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एक पर्चा और लीक हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर हाल ही में हुए चुनाव पर कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अध्यक्ष बनने वाले थे। लेकिन कांग्रेस के परीक्षा भवन में मचे घमासान के बाद वह पीछे हटे। उन्होंने कहा कि राजस्थान कांग्रेस के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की स्थिति बेहतर नहीं है। पार्टी के भीतर जमकर घमासान चल रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना

भारत जोड़ो यात्रा पर भी निशाना साधते हुए त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ने से पहले राजस्थान में अपनी कांग्रेस जोड़ लेते तो बेहतर होता। साथ ही आरोप लगाया कि जो शक्तियां आतंकवाद के साथ मिलकर काम कर रही है, उनको राजस्थान सरकार प्रदेश में रैली निकालने की परमिशन दे रही है। वर्तमान में कानून व्यवस्था के लिहाज से राजस्थान में माहौल बेहतर नहीं है।

चिरंजीवी योजना पर उठाएं सवाल

राजस्थान सरकार की महत्वकांक्षी स्वास्थ्य योजना चिरंजीवी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि गरीब लोगों का भामाशाह योजना से इलाज पहले हो जाता था जिसका नाम बदल दिया गया। अब ना तो गरीबों को इलाज की सुविधा मिल रही है ना ही उनके उपचार का पेमेंट हो पा रहा है। बड़ी सादड़ी में आयोजित हुए जनाक्रोश यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेखक परिचय

Ankit Tiwari
Ankit Tiwarihttp://rajasthanchowk.com/
वर्ष 2003 से पत्रकारिता में। बिजनेस रिपोर्टिंग, उपभोक्ता अधिकारो, आम आदमी से जुड़े पहलुओं, उद्योग, ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, टैक्स, ऊर्जा, बैंकिंग और कृषि सेक्‍टर पर विशेष पकड़।बिजनेस सेमीनार, बड़े आयोजनों सहित बहुजनहिताय के मुद्दों पर रिपोर्टिंग।
--advt--spot_img