भाजपा को बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता हुए कांग्रेस में शामिल

राजस्थान में 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और शेखावाटी से भाजपा की वरिष्ठ नेता सुमित्रा सिंह और वक्फ बोर्ड चेयरमैन सलावत खान गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य प्रभारी अविनाश पांडे की उपस्थिति में पार्टी मुख्यालय पर दोनों नेताओं को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया। नौ बार विधायक रह चुकी सुमित्रा सिंह वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पहले कार्यकाल के दौरान विधानसभा स्पीकर भी थी।

कांग्रेस ने जारी किया ‘जन घोषणापत्र’

इसके अलावा राजाखेड़ा से पूर्व भाजपा विधायक रविंद्र बोहरा और उनके पुत्र विवेक बोहरा भी कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि “नौ बार विधायक रह चुकी सुमित्रा सिंह और सलावत खान और रविन्द्र बोहरा के कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।”

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

--advt--spot_img