इंडियन नेवी ने अग्निवीरों के लिए 1365 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए उम्मीदवार नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 15 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस वैकेंसी के तहत 1365 अग्निवीरों की भर्ती होगी। इसमें से दो सौ तिहत्तर पद महिलाओं के लिए हैं। इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों का जन्म एक नवंबर 2002 से 30 अप्रैल 2006 के बीच होना चाहिए।
हर महीने 30,000 हजार रुपए तक सैलरी
12वीं में साइंस स्ट्रीम (PCM) से पास होना चहिए। साथ ही केमिस्ट्री/बायोलॉजी या कंप्यूटर साइंस में से कोई एक सब्जेक्ट 12वीं में होना जरूरी है। उम्मीदवारों को अविवाहित होना चाहिए। साथ ही भर्ती होने के बाद भी चार साल तक अविवाहित ही रहना होगा। अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसके बाद फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होगा। लिखित परीक्षा 100 नंबरों की होगी और हर प्रश्न एक नंबर का होगा। भर्ती परीक्षा में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 30,000 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
राजस्थान चौक के लिए आकृति पंवार की रिपोर्ट