इलाके में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित गोवर्धन पूरा में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका लाड बाई नहाने के बाद कूलर के आगे खड़े होकर बाल सुखाने के लिए खड़ी हुई थी। उसने कूलर चलाने के लिए बोर्ड में तार लगाया |

उसी दौरान करंट की चपेट में आ गई। और अचेत होकर जमीन पर गिर गई। घटना का पता लगने पर परिजन लाड बाई को एमबीएस अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान लाड बाई की मौत हो गई|मृतका के परिजनों का कहना ही की गुरुवार शाम को लाड बाई नहाने गई थी। बच्चे बाहर खेल रहे थे। मम्मी पापा दूसरे कमरे में थे। वो बाथरूम से नहाकर आई थी। बाल को सुखाने के लिए उसने कूलर चलाया। कूलर की लीड में पिन नहीं थी। उसने दोनों तारों को बोर्ड में लगाया। एक तार बोर्ड में अटक गया। दूसरा हाथ में ही रह गया। करंट लगने से वो जमीन पर गिर गई। घटना के बाद अचेत अवस्था में लाड बाई को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनकी मौत हो गई।

वही कुन्हाड़ी थाना एएसआई लटूर लाल ने बताया कि घटना शाम 6-7 बजे की है। महिला घर मे कूलर का वायर लगा रही थी। उसी समय करंट लग गया। उसकी मौत हो गई। महिला के मायके वाले भी आए है। परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेखक परिचय

Ankit Tiwari
Ankit Tiwarihttp://rajasthanchowk.com/
अंकित तिवारी राजस्थान की पत्रकारिता का युवा अनुभवी चेहरा है! 19 वर्ष की पत्रकारिता में राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, ईटीवी, न्यूज़ 18, ज़ी न्यूज़ सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों में पत्रकारिता कर चुके है!! वर्तमान में चौक मीडिया के मैनेजिंग एडिटर है! देश का पहला OTT न्यूज़ ग्रुप के ज़रिए न्यू मीडिया और डिजिटल मीडिया की क्षेत्र में सोशल एंटरप्रिन्योरशिप को आगे बढ़ा रहे है! चौक मीडिया का क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल राजस्थान चौक सीमित समय में अपनी पॉलीटिकल और खोज परक पत्रकारिता के बूते आगे अलग पहचान स्थापित कर चुका है! अंकित तिवारी ग्रासरूट मीडिया फ़ाउंडेशन के ज़रिए सामाजिक उत्तरदायित्वों को बखूबी निभा रहे है! साहित्य, लेख़न, पत्रकारिता नवाचार, और कार्यशालाओं का आयोजन ग्रासरूट मीडिया फ़ाउंडेशन कर रहा है! राजस्थान भाषा के उन्नयन से जुड़े कार्यक्रम आख़र के आयोजन से भी यह जुड़े है! डिजिटल मीडिया क्षेत्र में तेज़ी से उभरता हुआ एक नाम अंकित तिवारी है!
--advt--spot_img