दौसा में 8 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

दौसा। प्रदेश के दौसा जिले में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिले में शीतलहर के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। जिले का तापमान देखा जाए तो 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। इसके साथ ही पड़ रहे कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई है। वाहन चालक दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर चल रहे हैं। इसके साथ ही रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। ट्रैने स्टेशन पर देरी से पहुंच रही है।

बच्चों और बूढ़ों को ज्यादा परेशानी

जिले ही नहीं सर्दी का असर प्रदेशभर में देखा जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और बृढ़ों पर देखा जा रहा है। ठंड के चलते उनका बिस्तरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। सर्दी से बचने के लिए लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव तापते नजर आते हैं। आने वाले दिनों में सर्दी का असर और ज्यादा देखा जा सकता है। कोहरे के चलते दृश्यता बहुत कम हो गई है। डॉक्टर भी बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए सलाह दे रहे हैं।

दोपहर तक अलाव ताप रहे लोग

सर्दी का असर ऐसा है कि गांवों में लोग दोपहर तक अलाव तापते नजर आ रहे हैं। आग से दूर होना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। सर्दी का असर अगले महीने और ज्यादा देखा जाएगा। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। बाइक सवार भी बाहर जाने से बचते दिखाई दे रहे हैं। वहीं घरों में खींचडे गुड का स्वाद भी बढ़ गया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

--advt--spot_img