आदर्श तहसील निर्माण कार्यशाला 8 फरवरी से अजमेर में, जिला लेवल पर श्रेष्ठ एक तहसीलदार होगा इसमें शामिल

जयपुर। राजस्थान में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली एवं सेवाओं को अधिक बेहतर बनाने को लेकर राजस्व मंडल आगामी 8 से 10 फरवरी तक आदर्श तहसील निर्माण कार्यशाला का आयोजन अजमेर में करवाएगा।

राजस्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह की इस नवाचारी पहल के तहत राज्य के प्रत्येक जिले से जिला कलेक्टर के स्तर पर एक श्रेष्ठ तहसीलदार का चयन कार्यशाला के लिए कराया जाएगा। हर जिले से चयनित ये तहसीलदार अजमेर में आरआरटीआई सभागार में आयोजित त्रिदिवसीय कार्यशाला के दौरान उपस्थित रहेंगे।

श्रेष्ठ तहसीलदारों की ओर से तैयार होंगे प्रजेंटेशन

जिला कलेक्टर की ओर से चयनित यह तहसीलदार अपने स्तर पर तहसीलों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने को लेकर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन तैयार कर राजस्व मंडल को 15 जनवरी 2023 तक भिजवाना सुनिश्चित करेंगे। इन प्रविष्टियों का राजस्व मंडल के स्तर पर गठित एक समिति के माध्यम से मूल्यांकन करवाया जाएगा। इनमें से श्रेष्ठ 3 प्रविष्टियों का आदर्श तहसील निर्माण कार्यशाला के दौरान प्रदर्शन भी कराया जाएगा।

इन विषयों पर आधारित होंगे प्रेजेंटेशन

राजस्व मंडल उप निबंधक ओम प्रभा के अनुसार जिलों से चयनित श्रेष्ठ तहसीलदारों के स्तर पर राजस्व विभाग के विविध दायित्वों एवं कार्यप्रणाली को आधार बनाकर विशेष प्रेजेंटेशन तैयार होंगे, जिसमें ऑनलाइन सेवाओं को अधिकतम वर्ग तक पहुंचाने, भू अभिलेख मानचित्र, सूचनाओं का संधारण, भूमि खसरा, नक्शा, नामांतरण, राजस्व अभिलेख तैयार करना, राजस्व वसूली, अतिक्रमण, भूमि विवाद, गोचर भूमि, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण तथा विविध राजस्व प्रकरणों के निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल किए जाएंगे।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेखक परिचय

Dr Sharad Purohit
Dr Sharad Purohithttps://x.com/DrSharadPurohit
शरद पुरोहित एक प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जिन्होंने मीडिया के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह हिंदी समाचार चैनल 'Zee News', 'सहारा समय और 'ETV News राजस्थान' में भी वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत रहे हैं। जयपुर में रहते हुए शरद पुरोहित अपराध पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई और उनकी रिपोर्टिंग ने अपराध जगत से जुड़े कई मामलों पर गहराई से प्रकाश डाला। वह डिजीटल मीडिया के क्षेत्र में भी कुशल माने जाते हैं। उन्होंने डिजिटल मीडिया में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए देश का पहला हिंदी ओटीटी न्यूज़ प्लेटफार्म 'The Chowk' की शुरुआत की, जिसमें वह सीईओ की भूमिका निभा रहे हैं। शरद पुरोहित का योगदान न केवल पारंपरिक पत्रकारिता में, बल्कि डिजीटल प्लेटफार्म पर भी अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।
--advt--spot_img