बुद्व पूर्णिमा पर जानिए भगवान बुद्व के 10 अहम विचार

आज बुद्व पूर्णिमा है। महात्मा बुद्व का जन्मदिवस। बुद्ध पूर्णिमा के दिन बोधगया में दुनियाभर से बौद्ध धर्म मानने वाले आते हैं। बोधि वृक्ष की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इसी वृक्ष के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। स्कन्द पुराण के अनुसार वैशाख पूर्णिमा का महत्त्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि वैशाख मास को ब्रह्मा जी ने सब मासों में उत्तम सिद्ध किया है।

आईएं जानते है गौत्तम बुद्व के दस प्रमुख विचार।

1. दूसरों का बुरा ना करें-अपनी रक्षा करने के लिए किसी का भी बुरा नहीं सोचना चाहिए।


2. सत्य के बारे में-तीन चीजें ज्यादा देर तक नहीं छुप सकती सूर्य, चंद्रमा और सत्य‌ जिस प्रकार सूर्य रोज दिखाई देता है, चंद्रमा भी दिखाई देता है। उसी तरह असत्य भी कभी ना कभी सामने आ ही जाता है अतः असत्य का साथ नहीं देना चाहिए।


3. जीवन का उद्देश्य सही रखें-जीवन में किसी भी उद्देश्य लक्ष्य से पूछने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है कि उस यात्रा को अच्छी तरीके से संपन्न करना।


4. प्रेम का मार्ग अपनाएं-बुराई से बुराई कभी खत्म नहीं होती। बुराई को केवल प्रेम से ही समाप्त किया जा सकता है। जो कि एक सर्वमान्य सत्य है।


5. खुद जैसा औरों को समझना-आप जैसे हैं वैसे ही औरों को समझना चाहिए। इस प्रकार सभी को अपना जैसा समझ कर ना किसी से मतभेद करना चाहिए ना किसी प्रकार का भेदभाव करना चाहिए।


6. दूसरों को सुख दे-मनुष्य को हमेशा यह विचार रखना चाहिए। की मरने की नहीं सुख की इच्छा है दुख की नहीं। तथा दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए कि वह अपने जीवन में सुखी वह खुश रहे।


7. स्वयं पर विजय-जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त करो फिर जीत हमेशा तुम्हारी रहेगी।


8. बैर-भाव ना रखें।


9. पशु हिंसा से बचें-हमें किसी भी प्रकार से पशु हिंसक में शामिल नहीं होना चाहिए अर्थात हिंसक को रोकना चाहिए इसे बढ़ावा नहीं देना चाहिए।


10. चर्म धारण न करें।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेखक परिचय

Ankit Tiwari
Ankit Tiwarihttp://rajasthanchowk.com/
अंकित तिवारी राजस्थान की पत्रकारिता का युवा अनुभवी चेहरा है! 19 वर्ष की पत्रकारिता में राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, ईटीवी, न्यूज़ 18, ज़ी न्यूज़ सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों में पत्रकारिता कर चुके है!! वर्तमान में चौक मीडिया के मैनेजिंग एडिटर है! देश का पहला OTT न्यूज़ ग्रुप के ज़रिए न्यू मीडिया और डिजिटल मीडिया की क्षेत्र में सोशल एंटरप्रिन्योरशिप को आगे बढ़ा रहे है! चौक मीडिया का क्षेत्रीय न्यूज़ चैनल राजस्थान चौक सीमित समय में अपनी पॉलीटिकल और खोज परक पत्रकारिता के बूते आगे अलग पहचान स्थापित कर चुका है! अंकित तिवारी ग्रासरूट मीडिया फ़ाउंडेशन के ज़रिए सामाजिक उत्तरदायित्वों को बखूबी निभा रहे है! साहित्य, लेख़न, पत्रकारिता नवाचार, और कार्यशालाओं का आयोजन ग्रासरूट मीडिया फ़ाउंडेशन कर रहा है! राजस्थान भाषा के उन्नयन से जुड़े कार्यक्रम आख़र के आयोजन से भी यह जुड़े है! डिजिटल मीडिया क्षेत्र में तेज़ी से उभरता हुआ एक नाम अंकित तिवारी है!
--advt--spot_img