माउंटआबू में पारा माइनस में पहुंचा, सीजन की सबसे सर्द रात

सिरोही। सर्दी का असर अब अब दिखने लगा है। माउंट आबू में रात का तापमान माइनस 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। जो इस सीजन की देखी जाए तो सबसे सर्द रात थी। रात को लोग ठंड से ठिठुरते दिखाई दिए। प्रदेश में धीरे धीरे ठंड का असर दिखने लगा है। माउंट आबू में रात का तापमान अब माइनस में चला गया है। जिससे लोगों को अब काफी परेशानियां भी हो रही है।

जमने लगी बर्फ

तापमान में लगातार गिरावट के चलते अब माउंट आबू में बर्फ जमने लग गई है। नक्की झील में मौजूद नावों पर बर्फ दिखाई देने लगी है। इसके साथ ही होटलों के बाहर खड़ी कारों और घरों पर भी बर्फ देखी जा सकती है। सर्दी का असर अब आम जन जीवन पर भी दिखाई देने लगा है।

अलाव का सहारा

ठंड का प्रकोप बढ़ते ही अब लोग घरों में अलाव का सहारा लेने लगे हैं। हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग बचने के लिए अलाव जला रहे हैं। इसके साथ ही घरों में हीटर का भी उपयोग किया जाने लगा है। सर्दी के चलते बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। उनका बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

पर्यटक ले रहे मौसम का मजा

सर्दी के साथ ही पर्यटक भी मौसम का आनंद ले रहे हैं। सिरोही के माउंटआबू में नए साल पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। माना जा रहा है कि इस जनवरी महीने में यहां पर्यटकों की संख्या काफी रहेगी। ठंडा मौसम होने से विदेशी पर्यटक भी खूब पहुंच रहे हैं। वो भी यहां पर इस ठंडे मौसम का आनंद ले रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेखक परिचय

Dr Sharad Purohit
Dr Sharad Purohithttps://x.com/DrSharadPurohit
शरद पुरोहित एक प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जिन्होंने मीडिया के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह हिंदी समाचार चैनल 'Zee News', 'सहारा समय और 'ETV News राजस्थान' में भी वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत रहे हैं। जयपुर में रहते हुए शरद पुरोहित अपराध पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई और उनकी रिपोर्टिंग ने अपराध जगत से जुड़े कई मामलों पर गहराई से प्रकाश डाला। वह डिजीटल मीडिया के क्षेत्र में भी कुशल माने जाते हैं। उन्होंने डिजिटल मीडिया में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए देश का पहला हिंदी ओटीटी न्यूज़ प्लेटफार्म 'The Chowk' की शुरुआत की, जिसमें वह सीईओ की भूमिका निभा रहे हैं। शरद पुरोहित का योगदान न केवल पारंपरिक पत्रकारिता में, बल्कि डिजीटल प्लेटफार्म पर भी अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।
--advt--spot_img