Home Weather नए साल से केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में ई-रिक्शा से घूम सकेंगे पर्यटक

नए साल से केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में ई-रिक्शा से घूम सकेंगे पर्यटक

0

भरतपुर। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में नई साल से ई रिक्शा संचालन को मंजूरी मिल सकती है। इसके लिए एक प्रस्ताव सरकार के पास भिजवा दिया गया है। जिसे सरकार की मंजूरी मिलते ही उद्यान में ई-रिक्शा का संचालन किया जा सकेगा।

पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में ई रिक्शा को मंजूरी मिलने से पर्यटकों को भ्रमण में सुविधा मिल सकेगी। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए एक प्रपोजल सरकार के पास भिजवाया गया था। जिसे जल्दी ही सरकार की मंजूरी मिल सकती है।

डीएफओ नाहर सिंह ने बताया कि अभी उद्यान में 123 रिक्शा संचालित है लेकिन सभी पेट्रोल से चलने वाले हैं। ई-रिक्शा को मंजूरी मिलते ही प्रदूषण भी कम हो सकेगा। नई प्रपोजल के अनुसार 123 ई-रिक्शा का प्रपोजल भिजवाया गया है। जिसमें एक रिक्शा में 2 पर्यटक बैठ सकेंगे। पर्यटको से 3 घंटे का ₹300 शुल्क लिया जाएगा। अगर पर्यटक 3 घंटे के अलावा एक्स्ट्रा घूमना चाहता है तो ₹200 प्रति घंटे के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version