ACB के खिलाफ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया का बड़ा बयान

राजस्थान एसीबी के आदेश ने विपक्ष को बैठे-बैठाएं मुद्दा दे दिया है। एसीबी ने अपने आदेश में भ्रष्ट अधिकारियों ट्रैप होने पर उनकी पहचान उजागर न करने की बात कही थी। इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने हमलावर होते हुए कहा कि यह सरकार की दोगली नीति है, जहां एक तरफ जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं दूसरी तरफ भ्रष्टाचारियों के चेहरे पर नकाब हटाने से रोका जा रहा है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पूछी वजह

एसीबी राजस्थान के आदेश का हवाला देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा कि क्या वजह है, जिसके चलते भ्रष्टाचारियों की व्यक्तिगत पहचान उजागर होने से रोकी जा रही है। सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। अब भ्रष्टाचारियों की पहचान सामने लाने से भी रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस आदेश की जनता के बीच जाकर आलोचना करेंगे। समय आने पर जनता सरकार को जवाब देगी।

भ्रष्ट आचरण से आम जनता त्रस्त

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार और अधिकारियों के भ्रष्ट आचरण से आम जनता त्रस्त है। एसीबी में शिकायतों के बाद राहत की उम्मीद थी अब ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के प्रयास होंगे जो लोक सेवक होने के बावजूद जनता को परेशान कर रहे हैं। सतीश पूनिया ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। साथ ही भ्रष्ट अधिकारियों के आचरण पर लगातार सवाल राजस्थान भाजपा उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओं के साथ हो रहे खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

--advt--spot_img