राजस्थान की सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल…ये है BJP के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के एक साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा; पढ़ें पूरी कहानी

चौक टीम, जयपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने अपनी अध्यक्षता का 1 साल पूरा किया जिसको लेकर भाजपा आज 23 मार्च का दिन विजय संकल्प दिवस के रूप में मना रही है। प्रदेश कार्यालय सहित प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर सीपी जोशी के कार्यकाल पूरा करने पर विजय संकल्प दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि प्रदेश कार्यालय में दोपहर 2 बजे प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का जोरदार स्वागत हुआ है।

पार्टी पदाधिकारियों ने दी सीपी जोशी बधाई

सीपी जोशी के एक साल के कार्यकाल पूरे होने भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता का सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई दी और आगामी नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं दी। राजस्थान भाजपा में बड़ा बदलाव किया गया है। चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी को राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

एक साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा

सीपी जोशी के कार्यकाल की सबसे अच्छी बात यह रही कि एक वर्ष में एक बार भी कहीं कोई पोस्टर विवाद, गुटबाजी विवाद नजर नहीं आया। विपक्ष के किसी नेता ने उन पर तंज कसा या कोई व्यक्तिगत टिप्पणी की तो उसका भी उन्होंने सहज भाव से उत्तर दिया। एक वर्ष के अपने कार्यकाल में वे लगभग राजस्थान के हर हिस्से में जा चुके हैं, जहां उन्होंने संगठन में शक्ति संचार का कार्य किया है। अपने प्रत्येक भाषण और वक्तव्य में भी अपना आदर्श प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कार्यशैली को बताते हैं।

उनके कार्यकाल में विधानसभा चुनाव से पहले जितने भी आंदोलन हुए वह अत्यधिक सफल रहे विशेष रूप से भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा बिना किसी गुटबाजी और विवाद के सफल रही। शुरुआत में प्रदेश की चार दिशाओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह एवं नितिन गडकरी की उपस्थिति में विशाल जन सभा कार्यक्रम निर्विघ्नता और बिना किसी विवाद के संपन्न हुए। किसी नेता की नाराजगी या गुटबाजी की बातें नहीं सुनी गई। सभी को उचित सम्मान मिला। इसका पूरा श्रेय उन्हीं को जाता है।

लोकसभा चुनाव में भी जीत का परचम लहराने को तैयार

सीपी जोशी के नेत्तृव में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही भजनलाल शर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री बने सियासी समिकरण ऐसे बने की सत्ता और संगठन के प्रमुख पदों पर एक ही वर्ग से आने पर सीपी जोशी को बदलने की अटकले जोर पकड़ने लगी। सीपी जोशी की कुशल सगंठनात्मक कार्यशैली से पीएम मोदी और अमित शाह खासे प्रभावित है। यही कारण है की हाल ही में सीपी जोशी ने टीम की घोषणा से साफ संकेत दिए की 2024 का लोकसभा चुनावी रण उन्हीं के नेत्तृव में लड़ा जा रहा है। विधानसभा चुनावों की जीत के साथ ही जोशी लोकसभा चुनावों के रण में उतर चुके है।

युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके है जोशी

दरअसल, प्रदेशाध्यक्ष के पद से पहले सीपी जोशी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके है और प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भी थे। वहीं, भाजपा में उनके प्रमोशन से चित्तौड़गढ़ की जनता में भी हर्ष की लहर है।

कैसे प्रदेशाध्यक्ष के पद तक पहुंचे जोशी?

गौरतलब है की जोशी छात्र राजनीति से ही सक्रिय रहे हैं और भदेसर पंचायत समिति में उपप्रधान रहे थे। उसके बाद वे भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्हें पार्टी ने चित्तौड़गढ़ से सांसद का टिकट देकर चुनाव लड़ाया गया। इसके बाद फिर दूसरी बार भी पार्टी ने उन्हें चित्तौड़गढ़ से अपना प्रत्याशी बनाया। लगातार दो बार से वे चित्तौड़गढ़ के सांसद है। जोशी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से जहां चित्तौड़गढ़ में हर्ष की लहर है वहीं मेवाड़ की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।

अब तक का राजनीतिक सफर

गौरतलब है की प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने करीब 29 साल पहले छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था जहां वे एक-एक पायदान चढ़कर 47 साल की उम्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बने है। सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी का जन्म 4 नवम्बर1975 को हुआ। वे वर्ष 1994-95 में एनएसयूआई से चित्तौड़गढ़ राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ उपाध्यक्ष बने।

इसके बाद वे 1995-96 में एनएसयूआई से ही छात्र संघ अध्यक्ष बनें। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा और वर्ष 2000 से 2005 तक जिला परिषद के सदस्य रहे। वहीं इसके बाद उन्होंने वर्ष 2005 में भदेसर पंचायत समिति का चुनाव लड़ा और जीत कर भदेसर के उपप्रधान बने। वर्ष 2010 तक उपप्रधान रहने के बाद उन्हें वर्ष 2014 में चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया और वे पहली बार सांसद चुने गए। इसके बाद वर्ष 2019 में दूसरी बार लगातार चित्तौड़गढ़ के सांसद बने।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

--advt--spot_img